साल 2020 में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने उनके फैंस को गहरा सदमा दिया है। अभी एक्टर को खोने का दर्द फैंस के दिलों में बना ही हुआ है। साथ ही उनकी मौत के पीछे की असली वजह को जानने के लिए भी उनका हर एक फैन बेकरार है। इसी बीच एक्टर की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं।

दरअसल, रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसकी वजह से रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। देखते ही देखते एक्ट्रेस को एक बार फिर ट्रोल किया जाने लगा है। विवादित तस्वीर में रिया चक्रवर्ती और लक्ष्मण को हग (Hug) करते देखा जा सकता है। साथ ही दोनों के चेहरे की स्माइल ने भी फैंस का अटैंशन बखूबी ग्रैब किया है। इस पिक्चर को शेयर करते हुए राजीव ने कैप्शन में 'माय गर्ल (My Girl)' लिखा है। इतना ही नहीं राजीव ने फोटो पर कमेंट का सेक्शन भी बंद कर दिया है।


राजीव लक्ष्मण हाल ही में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए थे। जहां रिया चक्रवर्ती भी उनके साथ मौजूद थीं। इसी बीच रिया और लक्ष्मण की वायरल हो रही इन तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया है। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने एक बार फिर रिया को आड़े हाथों ले लिया है। इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती 2021 में लाइफ की नई शुरुआत करते हुए फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। जल्द ही रिया, रूमी जाफरी के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगी। 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती को इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जाने लगा। वहीं ड्रग्स केस में एक्ट्रेस हवालात की हवा खा चुकी हैं। लेकिन अब वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। जिंदगी की नई शुरुआत के लिए एक्ट्रेस ने अपने लिए नया आशियाना ढूंढना भी शुरू कर दिया है।