टोक्यो ओलिंपिक-2020 (Tokyo Olympics-2020) में गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत चार दशक से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म किया था. उसी जीत से प्ररेणा होते हुए आज शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Men’s Hockey Team) कांस्य पदक के मैच में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ उतरेगी और अपना पहला ओलिंपिक पदक जीत इतिहास रचना चाहेगी. आज सुबह-सुबह यह अच्छी खबर भारत को मिल सकती है. वहीं कुश्ती में भारत की पदक की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. आज सभी की नजरें महिला गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक (Aditi Ashok) पर भी होंगी. शुरुआती दो दिन में उन्होंने शानदार खेल दिखाया है और संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. तीसरा दिन उनके लिए काफी अहम रहने वाला है

भारत ने अभी टोक्यो ओलिंपिक में पांच पदक अपने नाम कर लिए हैं और आज उसके पास लंदन ओलिंपिक-2012 के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करने का मौका है. हॉकी, कुश्ती और गोल्फ के अलावा आज भारत एथलेटिक्स में अभी अपनी किस्मत आजमाएगा.



टोक्यो ओलिंपिक में शुक्रवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है. (भारतीय समयानुसार)

एथलेटिक्स:

सुबह 2 बजे : गुरप्रीत सिंह, पुरुषों की 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा.

दोपहर 1 बजे : प्रियंका गोस्वामी और भावना जाट, महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल.

शाम 5:07 मिनट : पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले पहला चरण, दूसरी हीट

गोल्फ:

सुबह 4 बजे : अदिति अशोक और दीक्षा डागर महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड तीन

हॉकी:

सुबह 7 बजे : भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन, महिला कांस्य पदक मैच

कुश्ती:

सुबह 8 बजे से शुरू : बजरंग पुनिया बनाम अरनाजर अकमातालिव (किर्गिस्तान) , पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा; आठवां मुकाबला

सुबह 8 बजे से शुरू : सीमा बिस्ला बनाम सर्रा हमदी (ट्यूनीशिया), महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा का रेपेचेज दौर शुरू होने के बाद दूसरा मुकाबला.