इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) यानी आईपीएल के 15वें सीजन से पहले महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) ने एक बड़ा ऐलान किया है। आईपीएल 2022 से ठीक दो दिन पहले एमएस धोनी (MS DHONI) ने चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके (CSK) की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। सीएसके ने एमएस धोनी के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और इस बात का आधिकारिक ऐलान भी हो गया है कि एमएस धोनी ने किस खिलाड़ी को कप्तानी हैंडओवर की है।

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स को 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ना है, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके (CSK) ने इस बात की जानकारी दी है कि एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी को रवींद्र जडेजा को हैंडओवर कर दिया है। ऐसे में अब आईपीएल 2022 में एमएस धोनी के स्थान पर रवींद्र जडेजा टीम के कप्तान होंगे। एमएस धोनी ने एकाएक कप्तानी क्यों छोड़ी है, इसके पीछे का कोई कारण सामने नहीं आया है।

बता दें कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। हैरान करने वाली बात ये थी कि सीएसके ने पहली बार एमएस धोनी से ज्यादा रकम में किसी खिलाड़ी को रिटेन किया था और वो खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि रवींद्र जडेजा था। रवींद्र जडेजा को सीएसके ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जबकि एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।