मुंबई। 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई की सड़कों पर स्कूटी घूमने के लिए निकले थे। इस वीडियो का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने हेलमेट पहना था, वहीं अनुष्का हाथ में छाता पकड़ी हुई थी। फिर भी मुंबई के लोगों ने उन्हें पहचान लिया।

सोशल मीडया पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। क्रिकेटर विराट कोहली आम व्यक्ति की तरह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर घूमने रहे है। हालांकि वायरल वीडियो में दोनों के चेहरे साफ नहीं दिख रहा है।

जून में मालद्वीप में छुट्टियां मना रहे थे विराट-अनुष्का
विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ जून महीने में मालद्वीप में छुट्टियां मनाने गए थे। इस बीच कपल ने कई तस्वीरें शेयर की थी। जब भारतीय टीम अफ्रीका की मेजबानी कर रही थी।

एशिया कप से वापसी करेंगे विराट कोहली
एशिया कप से विराट कोहली टीम इंडिया में वापसी करेंगे। इस टूर्नामेंट में कोहली के नाम टीम इंडिया में शामिल किया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला 28 अगस्त को दुबई के मैदान पर खेला जायेगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए ऐडी से चोटी को जोर लगायेगी। इसी मैच से विराट कोहली टीम इंडिया में वापसी करेंगे। यह मुकाबला विराट कोहली के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।